प्राचार्य
प्रिय विद्यार्थियों !
केन्द्रीय विद्यालय संगठन की सभी गतिविधियों का आधार विद्यार्थी केन्द्रित है और उसका ध्येय विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना है| हमारी प्राथमिकता है कि आप सभी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, प्रसन्न और उर्जावान रहें| आपकी सुरक्षा और संरक्षा हमारा दायित्व है| केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थी जीवन कौशल, नेतृत्व, बौद्धिक क्षमता और उत्तरदायित्वों से परिपूर्ण हों साथ ही उनमें दया, क्षमा, करुणा और संवेदनशीलता जैसे मानवीय गुणों का समावेश हो ताकि उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सके| हमारा उद्देश्य है कि आप अपने जीवन के निधारित लक्ष्यों को प्राप्त करें | आप एक श्रेष्ठ नागरिक बनें तथा देश और समाज के प्रति सत्यनिष्ठा से अपने उत्तरदायित्वों का पालन करें| हम आपके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं |
आप सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ,
प्राचार्य